Tesla साइबरट्रक का हुआ क्रैश टेस्ट, जानें सेफ्टी के लिए इसे कितने मिले स्टार

यह क्रैश टेस्ट राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा किया गया है। NHTSA द्वारा किये गए टेस्ट में टेस्ला साइबरट्रक को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। NHTSA द्वारा जारी डाक्यूमेंट की मानें तो साइबरट्रक के सभी वेरिएंट्स को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। टेस्ला साइबरट्रक को पलटने की संभावना के लिए 12.40% की रेटिंग दी गई है।

Tesla Cyber Truck Safety: टेस्ला ने साल 2019 में पहली बार लोगों के सामने अपना साइबरट्रक पेश किया था। साल 2023 में इस ट्रक की डिलीवरी शुरू हुई थी और अब हाल ही में साइबरट्रक का क्रैश टेस्ट किया गया है। यह क्रैश टेस्ट राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) द्वारा किया गया है। NHTSA द्वारा किये गए टेस्ट में टेस्ला साइबरट्रक को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। NHTSA द्वारा जारी डाक्यूमेंट की मानें तो साइबरट्रक के सभी वेरिएंट्स को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

Tesla Cybertruck

Tesla साइबरट्रक का हुआ क्रैश टेस्ट

इस मामले में मिले 4 स्टार

NHTSA द्वारा टेस्ला साइबरट्रक को ड्राइवर सेफ्टी में 5 स्टार तो पैसेंजर सेफ्टी में 4 स्टार रेटिंग ही दी गई है। इतना ही नहीं, जहां आगे-पीछे और साइड से किये गए टेस्ट के लिए साइबरट्रक को 5 स्टार रेटिंग मिली है, वहीं वाहन पलटने के क्रैश टेस्ट के मामले में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्ला साइबरट्रक को पलटने की संभावना के लिए 12.40% की रेटिंग दी गई है।

End of Feed