2026 Tata Punch EV Facelift ने क्रैश टेस्ट में मारी बाजी, Bharat NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Punch EV Facelift सुरक्षा को लेकर एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत करने में सफल रही। इस ईवी को भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

टाटा मोटर्स की 2026 Tata Punch EV Facelift ने सुरक्षा के मामले में एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत साबित कर दी है। भारत NCAP (Bharat New Car Assessment Programme) के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग Punch EV के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, यानी बेस मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को भी वही सुरक्षा स्तर मिलेगा जो टॉप वेरिएंट में मिलता है।

2026 Tata Punch EV

Tata Punch EV को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Punch EV ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे यह भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में से एक बन गई है।

End of Feed