Tata Nexon iCNG टेस्टिंग के दौरान दिखी, लॉन्च होते ही बनाएगी नया बेंचमार्क

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 19, 2024, 05:47 PM IST

Tata Nexon CNG: टाटा मोटर्स ने हाल में नैक्सॉन के आईसीएनजी वेरिएंट से पर्दा हटाया है और अब ये टेस्टिंग के दौरान दिखाई दिया है। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Nexon iCNG की टेस्टिंग जारी
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी नई SUV
  • लॉन्च होते की बनाएगी नया बेंचमार्क

Tata Nexon CNG: टाटा मोटर्स ने हाल में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नैक्सॉन एसयूवी का आईसीएनजी कॉन्सेप्ट पेश किया है। ये नया मॉडल प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आया है और इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए हैं। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

Tata Nexon iCNG

नया मॉडल प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आया है

डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप

टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ भारत का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो सीएनजी से चलता है। इसके अलावा नई कार को बहुत से नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा ने नई नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ हालिया कारों की तर्ज पर डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया है जिसकी क्षमता कुल 60 लीटर है। यानी आप एक बार एसयूवी को फुल टैंक कराने पर लंबी दूरी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सीएनजी कारों की सबसे बड़ी समस्या यानी बूट स्पेस ना मिलने का भी यहां हल निकल आया है। एसयूवी के साथ 230 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

End of Feed