Tata Nexon iCNG: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन एसयूवी का आईसीएनजी कॉन्सेप्ट पेश कर दिया है। कंपनी ने नए कॉन्सेप्ट का लगभग प्रोडक्शन रेडी मॉडल पेश किया है जिसे जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर नया सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर नया सीएनजी वेरिएंट आधारित है।
डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप
टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ भारत का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो सीएनजी से चलता है। इसके अलावा नई कार को बहुत से नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा ने नई नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ हालिया कारों की तर्ज पर डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया है जिसकी क्षमता कुल 60 लीटर है। यानी आप एक बार एसयूवी को फुल टैंक कराने पर लंबी दूरी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सीएनजी कारों की सबसे बड़ी समस्या यानी बूट स्पेस ना मिलने का भी यहां हल निकल आया है। एसयूवी के साथ 230 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे
टाटा नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ दमदार बूट स्पेस के अलावा सिंगल अडवांस्ड ईसीयू, सीएनजी फंक्शन का डायरेक्ट स्टार्ट, दोनों फ्यूल्स के बीच ऑटो स्विच और एनजीवी1 यूनीवर्सल टाइप नोज की मदद से तेजी से सीएनजी भरने जैसी सर्विस मिलेंगी। टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में और भी कई गाड़ियां शोकेस ही हैं जिनमें बिल्कुल नई टाटा कर्व एसयूवी और हैरियर ईवी शामिल हैं। कंपनी कई अन्य कारें भी इसी मोबिलिटी शो में पेश करने वाली है।
