दशहरे पर बुक करेंगे नई Tata Nexon EV तो कब तक मिलेगी Electric SUV की डिलीवरी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 23, 2023, 08:40 PM IST

Tata Motors ने 14 सितंबर 2023 से ही नई Nexon EV Facelift की बिक्री शुरू की है और अब इसकी जोरदार डिमांड मिलने लगी है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी अगर आप दशहरे पर बुक करेंगे तो क्रिसमस पर डिलीवरी मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन ईवी पर लंबी वेटिंग
  • कल बुकिंग, क्रिसमस पर मिलेगी
  • भारत में ईवी की जोरदार डिमांड

Tata Nexon EV Waiting: नैक्सॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है और इसकी जोरदार डिमांड जारी है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही नैक्सॉन ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल देश में लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 19.94 लाख तक जाती है। अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 8 हफ्ते की वेटिंग कई बड़े शहरों में मिलने लगी है, यानी अगर दशहरे पर इसकी बुकिंग करते हैं तो नई नैक्सॉन ईवी की डिलीवरी आपको क्रिसमस के आस-पास मिलेगी। हालांकि राज्य, शहर और डीलरशिप के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है।

Tata Nexon EV Facelift Waiting

दशहर इसक बुकिं करत है नैक्सॉ ईव डिलीवर आपक क्रिसम आस-पा मिलेग

कितनी बढ़ी कार की रेंज

नई टाटा नैक्सॉन ईवी को अब प्राइम और मैक्स की जगह लॉन्ग रेंज और मिड रेंज नामक वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज भी 12 किमी बढ़कर सिंगल चार्ज में 465 किमी हो गई है। मिड रेंज वेरिएंट की बात करें जो इसकी रेंज 13 किमी बढ़कर 325 किमी तक पहुंच गई है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसकी बैटरी की ताकत भी बढ़ा दी गई है और अब ये 106.4 किलोवाट ताकत और 2,500 एनएम पीक टॉर्क बनाती है। सिर्फ 8.9 सेकंड में ही नई नैक्सॉन ईवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

End of Feed