ऑटो न्यूज़

नई ह्यून्दे एक्सटर की जोरदार डिमांड जारी, इतने लोग कर रहे अपनी कार का इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 25, 2023, 02:13 PM IST

Hyundai India ने कुछ समय पहले ही मार्केट में नई Exter Compact SUV लॉन्च की है जिसकी जोरदार डिमांड जारी है। कीमत बढ़ने के बावजूद इसे 75,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और डिलीवरी का इंतजार हो रहा है।

Image

कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 10 लाख रुपये तक जाती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई ह्यून्दे एक्सटर की जोरदार डिमांड
  • हाई डिमांड से बढ़ा कंपनी का बैकलॉग
  • अब तक मिल चुकी हैं 75,000 बुकिंग्स

Hyundai Exter Backlog: ह्यून्दे इंडिया की मानें तो त्योहारों के सीजन में अब तक ह्यून्दे को बंपर बुकिंग मिली हैं जिसका लगभग एक तिहाई हिस्सा एक्सटर से आया है। गौरतलब है कि कंपनी ने हाल में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत में इजाफा किया है, बावजूद इसके अब तक नई एक्सटर को 75,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के हिसाब से करीब 45,000 ग्राहक अपनी ह्यून्दे एक्सटर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 10 लाख रुपये तक जाती है।

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर

ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

इंजन और माइलेज में धाकड़

नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article