Tata Punch को जल्द मिलने वाले हैं 6 एयरबैग्स, भारत NCAP से जल्द मिलेगी सेफ्टी रेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 19, 2023, 09:27 PM IST

Tata Motors भारत में जल्द ही 6 Airbags वाली Punch Compact SUV लॉन्च करने वाली है। Bharat NCAP Crash Test में इस नए वेरिएंट को जल्द Safety Rating भी मिलने वाली है। यानी ये कार अब और भी सुरक्षित होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच को मिलेंगे 6 एयरबैग्स
  • जल्द लॉन्च हो रहा नया वेरिएंट
  • ज्यादा सुरक्षित होगा नया मॉडल

Tata Punch 6 Airbags: टाटा मोटर्स की पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है और इस कार का नया वेरिएंट जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल में शुरू हुए भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है जहां 6 एयरबैग्स वाली पंच सेफ्टी रेटिंग के लिए जांची गई। यानी 6 लाख रुपये शुरुआती कीमत वाली इस कार को 6 एयरबैग्स जल्द मिलने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है। भारत एनसीएपी में इस कार को 5-स्टार रेटिंग मिल सकती है, क्योंकि ग्लोबल एनकैप ने पहले ही इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

Tata Punch 6 Airbags

कंपनी पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग लगातार जारी है

सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध

टाटा पंच सीएनजी के साथ समान 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो पंच के पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है। ये इंजन सीएनजी वेरिएंट में 73.3 एचपी ताकत और 103 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। टाटा की बाकी सीएनजी कारों की तरह पंच को भी सीएनजी पर स्टार्ट किया जा सकता है, ये फीचर मारुति सुजुकी और ह्यून्दे इंडिया की किसी कार में अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कार को 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिले हैं जिससे इसका बूट स्पेस काफी बढ़ गया है और ये 210 लीटर है।

End of Feed