TATA ने हटाया नई Harrier Electric SUV से पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 KM!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 2, 2024, 02:10 PM IST

Tata Motors ने Bharat Mobility Expo में New Harrier Electric SUV से पर्दा हटा लिया है जो दिखने में बहुत जोरदार है। कंपनी इसे अगले साल की पहली तिमाही तक लॉन्च कर सकती है और सिंगल चार्ज में ये ईवी लंबी रेंज देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा हैरियर ईवी से हटाया गया पर्दा
  • जोरदार दिखती है इलेक्ट्रिक एसयूवी
  • 2025 तक भारत में की जाएगी लॉन्च

Tata Harrier EV Showcased: टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में कई वाहन शोकेस किए हैं जिनमें से एक हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने इस एक्सपो में बिल्कुल नई कर्व एसयूवी, नई नैक्सॉन ईवी, सफारी ब्लैक एडिशन, नैक्सॉन सीएनजी, अल्ट्रोज रेसर एडिशन और हैरियर ईवी शोकेस की हैं। कंपनी ने इस काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया है। 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद ये पहली बार है जब नई टाटा हैरियर ईवी नजर आई है। कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी नए एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर पर बनाई है जिसकी बिक्री 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।

New Tata Harrier EV Showcased

2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद ये पहली बार है जब नई टाटा हैरियर ईवी नजर आई है

सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी

नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।

End of Feed