Tata Altroz के CNG वेरिएंट की बुकिंग शुरू, 21,000 रुपये में बनाएं इसे अपना

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2023, 10:32 PM IST

Tata ने Altroz iCNG की बुकिग्स लेना शुरू कर दिया है और दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 21,000 रुपये देकर ये कार बुक कर सकते हैं। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट पेश किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा अल्ट्रोज सीएनजी से हटा पर्दा
  • 21,000 रुपये में बुक करें ये नई कार
  • माइलेज के मामले में जोरदार है कार

Tata Altroz CNG Bookings Open: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में ग्राहकों के बीच पॉपुलर अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट से पर्दा हटाया है। अब कंपनी ने अल्ट्रोज आईसीएनजी के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस कार के वेरिएंट्स की जानकारी का खुलासा भी कर दिया है। अल्ट्रोज सीएनजी के साथ कंपनी नया ट्विन सिलेंडर सेटअप देने वाली है जिससे लगेज रखने के लिए काफी स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा टाटा इस कार को चार ट्रिम्स - एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सजेड और एक्सजेड प्लस में पेश करने वाली है।

Tata Opens Bookings For Altroz iCNG

टाटा इस कार को चार ट्रिम्स - XE, XM+, XZ और XZ+ में पेश करने वाली है

21,000 रुपये में करें बुकिंग

ग्राहक 21,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी की ये दोनों कारें भारतीय मार्केट में काफी बिकती हैं और इनके सीएनजी वेरिएंट यकीनन बिक्री में और भी इजाफा करने वाले हैं। इन दोनों कारों के साथ जल्द ही टाटा मोटर्स के सीएनजी पोर्टफोलियो में चार कारें उपलब्ध होंगी जो फैक्ट्री फिटेड यूनिट के साथ आती हैं। दिखने में टाटा पंच और अल्ट्रोज सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों सीएनजी बैज के साथ आने वाली हैं।

End of Feed