सस्ते में TATA कार खरीदने का आखरी मौका, अगले महीने से कंपनी बढ़ाएगी दाम!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 7, 2022, 01:11 PM IST

Tata Motors ने दिसंबर 2022 में अपनी चुनिंदा कारों पर दमदार Offers दिए हैं जिनमें हैरियर, Safari, Tiago, Tigor और Altroz शामिल हैं. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जनवरी 2023 से टाटा अपनी कारों के दाम बढ़ाने वाली है.

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स दे रही जोरदार ऑफर्स
  • 65,000 रुपये तक मिला डिस्काउंट
  • दिसंबर 2022 में ही मिलेगा फायदा

Tata Cars December Offers: टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में अपनी कारों पर 65,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं और इसी महीने नई टाटा कार की खरीद पर ग्राहक बड़ी बचत कर सकते हैं. कंपनी ने हैरियर, सफारी, टिआगो, टिगोर और अल्ट्रोज पर ये डिस्काउंट मुहैया कराए हैं. इनके अलावा टिआगो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी अच्छे ऑफर्स दिए गए हैं. तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि टाटा ने किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया है. बता दें कि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स जनवरी 2023 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने वाली है.

Tata Altroz

इस महीने कंपनी ने अल्ट्रोज पर कुल 35,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं.

टाटा हैरियर

टाटा हैरियर पर कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 65,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं. इस फुल साइज एसयूवी के साथ क्रेयोटेक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. ये इंजन मैनुअल गियरबॉक्स में 16.35 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 14.6 किमी/लीटर माइलेज देता है.

End of Feed