Tata Tiago EV पर मिला तगड़ा डिस्काउंट, कम कीमत में पेट्रोल को नमस्ते कहने का मौका

Tata Tiago EV Discount: टाटा मोटर्स ने टियागो ईवर पर जनवरी 2025 में दमदार डिस्काउंट दिया है। टियागो ईवी के 3.3 किलोवाटआर एक्सई वेरिएंट पर 50,000 रुपये, 3.3 एक्सटी एमआर पर 70,000 रुपये, एक्सटी एलआर पर 85,000 रुपये और एक्सजेड प्लस वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार के 2025 मॉडल पर भी 40,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टियागो ईवी पर जनवरी में छूट
  • 85,000 रुपये तक बचत कर पाएंगे
  • कम कीमत में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार

Tata Tiago EV Discount: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही टिआगो ईवी का 2024 मॉडल खामोशी से अपडेट किया था, इसके अलावा कंपनी ने टियागो ईवी की 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अब कंपनी ने इस कार पर जनवरी 2025 में दमदार डिस्काउंट दिया है। टियागो ईवी के 3.3 किलोवाटआर एक्सई वेरिएंट पर 50,000 रुपये, 3.3 एक्सटी एमआर पर 70,000 रुपये, एक्सटी एलआर पर 85,000 रुपये और एक्सजेड प्लस वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार के 2025 मॉडल पर भी 40,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Tiago EV Discount In January 2025

कार के 2025 मॉडल पर भी 40,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है

7.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत

टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही टियागो ईवी को कई बदलावों के साथ पेश किया है, इसके एवज में कंपनी ने कार की एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है। सभी वेरिएंट्स को नया गियर सिलेक्टर नॉब भी मिला है, वहीं सिर्फ टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस टेक एलयूएक्स के साथ अपडेटेड की फॉब मिला है। यहां नया ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर भी मिला है।

End of Feed