टाटा मोटर्स की नेट प्रॉफिट 74 % बढ़ा, आंकड़ा जान सोच में पड़ जाएंगे आप

Tata Motors Net Profit: पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में इसकी कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,03,597 करोड़ रुपये थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 74 प्रतिशत बढ़ा टाटा मोटर्स का नेट प्रॉफिट
  • कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये
  • शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 5,566 करोड़

Tata Motors Net Profit: देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये हो गया है। टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की सूचना दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में इसकी कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,03,597 करोड़ रुपये थी।

Tata Motors Net Profit

टा ोटर्स ने बृस्तिवा को यर बाजार को ्रैल-ज िमाही तीजों की ूचना

टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ

आलोच्य अवधि में टाटा मोटर्स का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,190 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 18,851 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 16,132 करोड़ रुपये थी। हालांकि टाटा मोटर्स जल्द नई कर्व ईवी और कर्व आईसीई एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री और भी बढ़ने की संभावना है।

End of Feed