TATA ने खामोशी से अपडेट की 2024 Tiago EV, कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 19, 2024, 09:09 PM IST

2024 Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स ने खामोशी से टिआगो ईवी को अपडेट दे दिया है। कंपनी ने इसकी एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है। इसके साथ कई नए फीचर्स मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Tiago EV को मिला अपडेट
  • खामोशी से टाटा ने किए बदलाव
  • कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई

2024 Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी का 2024 मॉडल खामोशी से अपडेट कर दिया है। इस सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक के साथ कंपनी ने अब नया 2डी लोगो दिया है, वहीं टिआगो ईवी के साथ कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कंपनी ने इसकी एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है। सभी वेरिएंट्स को नया गियर सिलेक्टर नॉब भी मिला है, वहीं सिर्फ टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस टेक एलयूएक्स के साथ अपडेटेड की फॉब मिला है। यहां नया ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर भी मिला है।

2024 Tata Tiago EV

ंप इसक एक्सोरू कीम मे को दला नही कि

सिंगल चार्ज में 315 किमी तक रेंज

टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है। कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है। इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है।

End of Feed