Tata Motors और Kia का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे गाड़ियों के दाम

Tata Motors ने पिछले दिनों ही पैसेंजर वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी, अब 1 जुलाई से कमर्शियल व्हीकल (Commercial Vehicle) पोर्टफोलियो की कीमतों को बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है।

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने कमर्शियल व्हीकल (Commercial Vehicle) पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार कमर्शियल वाहनों की कीमतों में अधिकतम 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

Tata Motors

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों के बढ़ेंगे दाम (AI Generated Image)

इसी तरह, Kia India ने भी घोषणा की है कि कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

End of Feed