टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Curvv और Curvv EV के अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें नए फीचर्स जोड़े गए हैं और इंटीरियर को भी डुअल-टोन थीम में पेश किया गया है। ये अपडेट्स केवल टॉप ट्रिम्स में उपलब्ध होंगे।
Tata launches updated Curvv and Curvv EV/Photo-Timesnowhindi
टाटा Curvv में क्या है नया
नई Curvv और Curvv EV में अब 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर परफोरेटेड सीट्स (जो हर बार मूवमेंट पर एयर से भरती हैं), रियर विंडो सनशेड्स, और रियर आर्मरेस्ट में इंटीग्रेटेड कप होल्डर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर व्हाइट कार्बन फाइबर ट्रिम जोड़ा गया है, जबकि इंटीरियर में नया ललितपुर ग्रे डुअल-टोन थीम और लेदरट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
Curvv EV के लिए एक्सक्लूसिव फीचर्स
Curvv EV को खास तौर पर विंग्ड हेडरेस्ट और ऊंचा फ्लोरबोर्ड (फुटरेस्ट के रूप में) मिला है। टाटा का दावा है कि अब इंटीरियर स्पेस में सुधार किया गया है ताकि बैठने का अनुभव और आरामदायक हो। ये अपडेट्स ICE वर्जन के Accomplished ट्रिम और Curvv EV के Empowered व Accomplished ट्रिम्स में दिए गए हैं।
पावरट्रेन विकल्प
Curvv एसयूवी अब भी तीन इंजन विकल्पों में आती है जिनमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120hp/170Nm), 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (125hp/225Nm) और 1.5-लीटर डीजल (118hp/260Nm) शामिल हैं।
सभी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, Curvv EV दो बैटरी पैक विकल्पों 45kWh और 55kWh के साथ आती है, जो क्रमशः 150hp और 167hp की पावर और 210Nm टॉर्क देती हैं।
