मोडिफिकेशन के साथ हिमाचल प्रदेश की पुलिस को मिली Tata की यह इलेक्ट्रिक कार, जानें खासियत

Himanchl Pradesh Police: इलेक्ट्रिक वाहनों पर ऊंचाई का असर नहीं पड़ता, क्योंकि उनका प्रदर्शन ऑक्सीजन पर निर्भर नहीं होता, हालांकि पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई​ के दौरान इलेक्ट्रिक कारों की रेंज थोड़ी घट सकती है, लेकिन फिर भी यह एक व्यावहारिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प साबित हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने वाहन बेड़े में एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार उन्होंने पारंपरिक डीजल इंजन वाली गाड़ियों की बजाय Tata Curvv EV को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पुलिस के आधिकारिक रंग-रूप में नजर आ रही हैं। आमतौर पर पुलिस की फ्लीट में महिंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां होती हैं, लेकिन पहली बार किसी इलेक्ट्रिक SUV को इसमें शामिल किया गया है।

Tata Curvv EV Becomes Part Of Himachal Pradesh Police

Tata Curvv EV Becomes Part Of Himachal Pradesh Police/Photo- Tata

ऊंचाई पर बेहतर प्रदर्शन: EV का बड़ा फायदा

हिमाचल प्रदेश में पुलिस बल 350 मीटर से लेकर 7,000 मीटर की ऊंचाई तक कार्य करता है। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे ICE (इंटर्नल कंबशन इंजन) वाहनों की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर ऊंचाई का असर नहीं पड़ता, क्योंकि उनका प्रदर्शन ऑक्सीजन पर निर्भर नहीं होता, हालांकि पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई के दौरान इलेक्ट्रिक कारों की रेंज थोड़ी घट सकती है, लेकिन फिर भी यह एक व्यावहारिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प साबित हो रहा है।

End of Feed