Tata Altroz Launch Today: लॉन्च हो गई सबसे पावरफुल अल्ट्रोज, यहां जानिए किस वेरिएंट में क्या है खास

Tata Altroz variants: टाटा ने आज अपनी पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। यह टाटा अल्ट्रोज लाइनअप की टॉप मॉडल कार होगी और साथ ही यह अब तक की सबसे पावरफुल अल्ट्रोज भी बन गई है। अल्ट्रोज रेसर को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है और साथ ही अल्ट्रोज को दो नए वेरिएंट्स का अपग्रेड भी मिला है। आइये जानते हैं, टाटा अल्ट्रोज के किस वेरिएंट में क्या कुछ है खास।

Tata Altroz Variants: जानी मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने आज भारत में अपनी पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस कार को 9.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और इस कार टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 10.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे। टाटा अल्ट्रोज रेसर को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है और इन्हें R1, R2 और R3 नाम दिया गया है। टाटा अल्ट्रोज रेसर, अल्ट्रोज लाइनअप का टॉप मॉडल है और साथ ही यह सबसे पावरफुल अल्ट्रोज भी है।

Tata Altroz Racer Variant

लॉन्च हो गई सबसे पावरफुल अल्ट्रोज, यहां जानिए किस वेरिएंट में क्या है खास

Tata Altroz वेरिएंट List

Tata Altroz कीमत (रुपये)

Tata Altroz वेरिएंट

टाटा अल्ट्रोज XZ LUX8,99,900टाटा अल्ट्रोज XZ+S LUX9,64,000टाटा अल्ट्रोज XZ+OS9,98,900टाटा अल्ट्रोज रेसर R19,49,000टाटा अल्ट्रोज रेसर R210,49,000टाटा अल्ट्रोज रेसर R310,99,000

टाटा अल्ट्रोज के दो नए वेरिएंट

टाटा अल्ट्रोज रेसर के साथ ही कंपनी ने अल्ट्रोज को दो नए वेरिएंट्स का अपग्रेड भी दिया है। टाटा अल्ट्रोज के इन दो नए वेरिएंट्स को XZ LUX और XZ+S LUX नाम दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अल्ट्रोज के XZ+OS वेरिएंट को अपग्रेड भी प्रदान किया है। टाटा अल्ट्रोज XZ LUX वेरिएंट को 8.99 लाख तो XZ+S LUX वेरिएंट को 9.64 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं कि टाटा अल्ट्रोज के रेसर और टाटा अल्ट्रोज के इन वेरिएंट्स में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed