गर्मियों में कार का रखें खास ध्यान, रट लें ये 7 जरूरी टिप्स, बड़ी परेशानी से बच जाएंगे

गर्मी में सिर्फ अपना ही नहीं, अपनी कार का भी ख्याल रखना होगा, क्योंकि इस वक्त गर्मी इतनी प्रचंड है कि आपके साथ आपकी गाड़ी की भी हालत खराब हो जाएगी। ये 7 टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं।

देशभर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और इसका असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि वाहनों पर भी पड़ता है। अधिक तापमान के कारण कार में कई तरह की तकनीकी समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे में गर्मियों के मौसम से पहले कार की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ जरूरी जांच और रखरखाव समय पर कर लेने से कार को खराब होने और बीच रास्ते में रुकने जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है।

Summer Car Tips

गर्मियों में कार का रखें खास ध्यान, रट लें ये 7 जरूरी टिप्स, बड़ी परेशानी से बच जाएंगे/Photo-AI

इंजन कूलेंट की जांच है जरूरी

गर्मी के मौसम में इंजन सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसलिए इंजन कूलेंट की स्थिति की जांच करना बेहद जरूरी माना जाता है। सामान्य तौर पर कंपनियां हर 24 महीने में कूलेंट बदलने की सलाह देती हैं। अगर कूलेंट कम या खराब हो जाए तो इंजन अधिक गर्म हो सकता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।

End of Feed