Japan Mobility Show 2025 से पहले सुजुकी का Vision E Sky कॉन्सेप्ट हुआ रिवील, जानें क्या खास?

Japan Mobility Show 2025 में सुजुकी की स्टार एग्जिबिट होगी Vision E-Sky, जो कंपनी के आगामी इलेक्ट्रिक हैचबैक का कॉन्सेप्ट कार वर्जन है। प्रोडक्शन वर्जन की योजना जापान की मिनीकार (केई कार) कैटेगरी में है। कंपनी ने पुष्टि की है कि E-Sky की लंबाई 3.4 मीटर से कम होगी, जो कि केई कार नियमों के अनुसार अनिवार्य है।

सुजुकी (Suzuki) ने जापान मोबिलिटी शो 2025 (Japan Mobility Show 2025) के लिए अपनी यात्री कारों, टू-व्हीलर्स और अन्य टेक्नोलॉजी प्रदर्शनों की लिस्ट जारी कर दी है। इस शो में सुजुकी की स्टार एग्जिबिट होगी Vision E-Sky, जो कंपनी के आगामी इलेक्ट्रिक हैचबैक का कॉन्सेप्ट कार वर्जन है। प्रोडक्शन वर्जन की योजना जापान की मिनीकार (केई कार) कैटेगरी में है। कंपनी ने पुष्टि की है कि E-Sky की लंबाई 3.4 मीटर से कम होगी, जो कि केई कार नियमों के अनुसार अनिवार्य है।

Suzuki Vision E-Sky

Suzuki Vision E-Sky/Photo-Suzuki

Vision E-Sky की डेवलपमेंट और डिजाइन

सुजुकी ने 2023 में Concept EWX को पेश किया था और Vision E-Sky को उस कॉन्सेप्ट कार का हाईब्रिड रूप माना जा रहा है, जिसमें ऐसे डिजाइन एलिमेंट्स हैं जो प्रोडक्शन मॉडल में आने की संभावना रखते हैं। Vision E-Sky ने केई कार टेम्पलेट का पालन करते हुए टॉलबॉय लेआउट अपनाया है, जिससे छोटे आकार में अधिक इंटीरियर स्पेस मिल सके।

End of Feed