Suzuki Avenis का बदल गया अवतार! नए कलर के साथ स्पेशल एडिशन पहले से ज्यादा स्टाइलिश हुआ

Suzuki Avenis Special Edition Update: सुजुकी ने अपने पॉपुलर स्कूटर 'एवेनिस' (Avenis) को एक फ्रेश लुक देते हुए इसका स्पेशल एडिशन अपडेट लॉन्च कर दिया है।

Suzuki Avenis Special Edition Update: Suzuki Motorcycle India ने अपने पॉपुलर 125cc स्कूटर Avenis के स्पेशल एडिशन को नए अंदाज में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बार स्कूटर में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके लुक को और आकर्षक बनाने के लिए एक नया ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। अगर आप भी एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

Suzuki Avenis Special Edition

Suzuki Avenis Special Edition (Photo: Suzuki)

बदल गया Avenis स्पेशल एडिशन

इस अपडेट के तहत Avenis स्पेशल एडिशन अब Pearl Glacier White Metallic और Oort Gray के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगा। यह नया रंग स्कूटर को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है, जिससे यह खासकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश करता है।

End of Feed