सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब हाईवे पर Truck पार्क किया तो खैर नहीं! जान लें रोड सेफ्टी के ये नए नियम

Supreme Court highway parking ban: नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ट्रकों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

Supreme Court highway parking ban: देश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब राष्ट्रीय राजमार्गों (हाईवे) पर ट्रक (Truck) और अन्य भारी वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Supreme Court highway parking ban

Truck Parking (Photo: iStock)

हाइवे पर नहीं खड़ा होगा भारी वाहन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब कोई भी भारी या कमर्शियल वाहन हाईवे की मुख्य सड़क (carriageway) या उसके किनारे (shoulder) पर खड़ा नहीं किया जा सकेगा। केवल निर्धारित पार्किंग जोन, जैसे ले-बाय (lay-by) या अधिकृत वे-साइड सुविधाओं पर ही वाहन रोकने की अनुमति होगी।

End of Feed