Skoda ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq EV आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप में सबसे ऊपर जगह लेने वाली SUV होगी और Kia EV9, Hyundai Ioniq 9 तथा Volvo EX90 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देगी।
स्कोडा ने पेश की Peaq EV (Photo: Skoda)
7 लोगों के बैठने की सुविधा
स्कोडा ने पेश की Peaq EV (Photo: Skoda)
नई Skoda Peaq EV को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। सभी सीटें इस्तेमाल होने पर इसमें 299 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। लगभग 4.9 मीटर लंबी यह SUV कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। इसका व्हीलबेस 2,965 मिमी है।
दो बैटरी पैक और तीन वेरिएंट
Skoda Peaq EV को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60, 90 और 90x वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। बेस 60 वेरिएंट में 63kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 459 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज प्रदान करता है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 204hp की पावर मिलती है।
90 वेरिएंट में बड़ा 91kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 647 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इसमें 286hp की पावर वाला सिंगल मोटर सेटअप मिलता है। वहीं टॉप मॉडल 90x में 91kWh बैटरी के साथ ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम दिया गया है, जो 299hp की पावर जनरेट करता है और 613 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।
शानदार परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग
Peaq EV का 90x वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकता है। वहीं 90 वेरिएंट को इस स्पीड को हासिल करने में 7.1 सेकंड और 60 वेरिएंट को 8.6 सेकंड लगते हैं। चार्जिंग के मामले में भी यह SUV काफी आधुनिक है। 91kWh बैटरी को 199kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 28 मिनट लगते हैं। वहीं 63kWh बैटरी 160kW DC फास्ट चार्जर से 27 मिनट में इतनी ही चार्ज हो सकती है।
मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम लुक
नई Peaq EV में Skoda की Modern Solid डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक ‘Tech Deck’ फेस, T-शेप Matrix LED हेडलाइट्स और बंद ग्रिल दी गई है। SUV में फ्लश डोर हैंडल, 19 से 21 इंच के एयरो-अलॉय व्हील्स और T-शेप LED टेललाइट्स जैसे डिजाइन एलिमेंट्स भी दिए गए हैं।
फीचर्स की भी लंबी लिस्ट
Skoda Peaq EV के केबिन में 13.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हीटेड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर Sonos ऑडियो सिस्टम, ड्यूल वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और सभी तीन रो में USB चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं। यह Skoda की पहली कार है जिसमें डिजिटल की फीचर दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के जरिए वाहन को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग तकनीक भी मिलती है, जिससे यह अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों को भी पावर दे सकती है।
सुरक्षा पर भी खास फोकस
Peaq EV में 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ADAS सूट और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे अपने सबसे सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत मॉडलों में से एक के रूप में पेश किया है।
भारत में लॉन्च होगी या नहीं?
Skoda भारत में Peaq EV को लॉन्च करने की संभावना पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यह भारतीय बाजार में आती है तो इसे CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लाया जा सकता है। ऐसे में यह Kia EV9 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs के विकल्प के रूप में सामने आ सकती है।
