भारत में लॉन्चिंग से पहले बिक गई यह कार, अगले हफ्ते आएगी बाजार में

Skoda Octavia RS: भारत में ऑक्टाविया RS के लिए पांच रंगों के विकल्प होंगे जो कि मैम्बा ग्रीन, मैजिक ब्लैक, कैंडी व्हाइट, रेस ब्लू और वेलवेट रेड होंगे। इंटीरियर ब्लैक स्यूड और लेदरट टेक्सचर में तैयार किया गया है। नई ऑक्टाविया RS भारत में लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल पेश करती है, जो कार प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है।

स्कोडा इंडिया ने इस हफ्ते अपनी नई ऑक्टाविया RS (Skoda Octavia RS) के लिए बुकिंग शुरू की, जिसमें केवल 2.50 लाख रुपये का टोकन अमाउंट लिया गया। भारत में केवल 100 यूनिट्स अलॉट की गई थीं, और सभी बुकिंग्स पहले ही भर चुकी हैं। आधिकारिक कीमत की घोषणा 17 अक्टूबर को होने वाली है, और अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹50 लाख से ₹55 लाख के बीच हो सकती है।

ऑक्टाविया RS का भारत में हमेशा ही एक कल्ट स्टेटस रहा है। चौथी पीढ़ी के इस मॉडल के लिए उत्साह कोई आश्चर्य नहीं है। पिछली पीढ़ी की ऑक्टाविया RS 245, जो 2020 में लॉन्च हुई थी और सिर्फ 200 यूनिट्स में उपलब्ध थी, एक महीने से भी कम समय में सोल्ड आउट हो गई थी। हालांकि, कीमत की घोषणा के बाद कुछ बुकिंग रद्द हो सकती हैं, इसलिए इच्छुक खरीदार अपने नजदीकी स्कोडा डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

End of Feed