Skoda ने लॉन्च की 2024 Kushaq और Slavia, अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 Airbags

2024 Skoda Kushaq And Slavia Launched: स्कोडा ने कुशक एसयूवी और स्लाविया सेडान के 2024 मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अब इन दोनों कारों के साथ सामान्य तौर पर 6 एयरबैग्स दिए हैं। इन दोनों की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 स्कोडा कुशक और स्लाविया लॉन्च
  • क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख दाम
  • अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 एयरबैग्स

2024 Skoda Kushaq And Slavia Launched: स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2024 मॉडल स्लाविया सेडान और कुशक एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी हैं। इन दोनों की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख रुपये रखी गई है। अपडेट की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों कारों के साथ अब 6 एयरबैग्स दिए हैं। बता दें कि ग्लोबल एनकैप ने 2022 में इन दोनों ही कारों को सेफ्टी के लिए पूरी 5 सितारा रेटिंग दी है। 6 एयरबैग्स मिलने के बाद ये दोनों कारें अब और भी सेफ हो गई हैं।

2024 Skoda Kushaq And Slavia

6 एयरबैग्स मिलने के बाद ये दोनों कारें अब और भी सेफ हो गई हैं

कितनी बदली कुशक और स्लाविया

स्कोडा इंडिया ने कुशक एसयूवी और स्लाविया सेडान को तीन-तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 2024 स्कोडा कुशक को तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल में पेश किया गया है, वहीं स्लाविया को भी यही वेरिएंट्स मिले हैं। ये दोनों कारें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ आई हैं। इन इंजन विकल्पों के साथ ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन चुन सकते हैं।

End of Feed