इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है Simple Energy, जानें सबकुछ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 24, 2023, 12:13 PM IST

बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Simple Energy ने हाल में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा है कि सिंपल एनर्जी जल्द इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इलेक्ट्रिक कार ला रही है सिंपल
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर कर दिया लॉन्च
  • कार पर चालू कर दिया है काम

Simple Energy Electric Car: बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता सिंपल एनर्जी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च किया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं जिसे एक जोरदार शुरुआत कहा जा सकता है। कंपनी ने बेंगलुरु से इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिस्ट्रिब्यूशन का काम शुरू किया है, इसके बाद तीन महीने में देश के बड़े शहरों में सिंपल के टचपॉइंट शुरू किए जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सिंपल एनर्जी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने कंपनी की ग्रोथ और प्लान के बारे में बात की है।

Simple Electric Car

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में Simple Energy के Fouder और CEO सुहास राजकुमार ने कंपनी की ग्रोथ और प्लान के बारे में बात की है

End of Feed