सिंगल चार्ज में 212 KM चलने वाला सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, कीमत बस इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 23, 2023, 05:00 PM IST

बेंगलुरु आधारित Simple Energy ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च कर दिया है। सिंपल वन की बेंगलुरु में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है। सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 212 किमी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च
  • फुल चार्ज में 212 किमी तक मिली रेंज
  • 1.45 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

Simple One Electric Scooter Launched: बेंगलुरु आधारित इलेक्ट्रिक वाहन वाली सिंपल एनर्जी ने लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद भारत में सिंपल वन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बेंगलुरु में एक्सशोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है जो 1.5 लाख तक जाती है। ग्राहकों को 13,000 रुपये अलग से खर्च करके 750-वाट का पोर्टेबल चार्जर मिलने वाला है। 6 जून से ग्राहकों को ये ई-स्कूटर मिलना शुरू हो जाएगा। जहां कंपनी इसका उत्पादन धीमे-धीमे बढ़ाने वाली है, वहीं 1 जून 2023 से मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से इसके दाम घटेंगे।

Simple One Electric Scooter Launched In India

ग्राहको 13,000 रुपय अल खर् करक 750-वाट पोर्टेब चार्ज मिलन वाल

End of Feed