मई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 27.3% बढ़कर 4.38 लाख के पार: सियाम

बीते महीने मई में यात्री वाहनों की बिक्री में 27 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। सियाम के अनुसार, कंपनियों ने डीलरों को कुल 4,38,854 वाहन भेजे।

बीते महीने मई 2026 में देश में यात्री वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। उद्योग संगठन सियाम (SIAM) के अनुसार, कंपनियों ने डीलरों को कुल 4,38,854 वाहन भेजे, जो पिछले साल मई 2025 की 3,44,656 यूनिट के मुकाबले 27.3% अधिक है। इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह जीएसटी दरों में कमी के बाद वाहनों की मांग बढ़ना और ग्राहकों को आसानी से वाहन लोन मिलना रहा। आसान फाइनेंसिंग और बेहतर ऑफर्स के कारण अधिक लोगों ने नई कारें खरीदने का फैसला किया, जिससे ऑटो सेक्टर की बिक्री में मजबूत उछाल दर्ज किया गया।

SIAM Data

यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल (Photo: iStock)

दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.8 प्रतिशत बढ़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट में के अनुसार, सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी पिछले महीने 14.8 प्रतिशत बढ़कर 19,02,209 यूनिट हो गई, जो मई 2025 में 16,57,116 यूनिट थी।

End of Feed