रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 का फाइनल टेस्ट, चेन्नई से उमलिंग ला पहुंचेगी बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 26, 2023, 01:54 PM IST

Royal Enfield 7 नवंबर 2023 को नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 452 लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि नई बाइक को फाइनल टेस्ट के लिए चेन्नई से उमलिंग ला तक ले जाने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 नवंबर को लॉन्च होगी हिमालयन 452
  • मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग
  • करीब 2.80 लाख रुपये अनुमानित दाम

Royal Enfield Himalayan 452 Final Test: रॉयल एनफील्ड 7 नवंबर को भारतीय मार्केट में अपनी बिल्कुल नई हिमालयन 452 लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने ये कहा है कि नई एडवेंचर बाइक को चेन्नई से उमलिंग ला तक ले जाया जाएगा जो इसका फाइनल टेस्ट यानी अंतिम परीक्षण होगा। कंपनी 5,500 किमी की इस यात्रा के लिए 2 हिमालयन 452 भेजने वाली है जिसे 24 अलग-अलग राइडर्स चलाएंगे। लुक और स्टाइल के मामले में ये मौजूदा हिमालयन 411 के मुकाबले अलग है ही, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो ग्राहकों को नई मोटरसाइकिल के साथ पहली बार मिलने वाले हैं।

Royal Enfield Himalayan Chennai To Umling La

कंपनी 5,500 किमी की इस यात्रा के लिए 2 हिमालयन 452 भेजने वाली है

दिखने में मौजूदा बाइक जैसी

टेस्टिंग के दौरान नई हिमालयन 452 को कई बार देखा जा चुका है, साफ है कि लुक के मामले में बाइक मौजूदा हिमालयन जैसी ही होगी। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 के साथ बड़े साइज का विंडस्क्रीन मिलने वाला है, वहीं इसका अगला मडगार्ड किसी पंछी की चोंच सा नजर आ रहा है। इस नई मोटरसाइकिल का टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है और ये रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक होगी। फीचर्स की बात करें तो फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसडी फोर्क्स और नया सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा 21 इंच मल्टी स्पोक्ड व्हील्स भी मिले हैं।

End of Feed