Royal Enfield ने शुरू की नई सुपर मीटिओर 650 की बुकिंग, दिखने में है बिल्कुल इंपोर्टेड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 21, 2022, 11:24 AM IST

Royal Enfield ने आधिकारिक रूप से नई Super Meteor 650 को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. Rider Mania 2022 में इस बाइक की एंट्री हुई है और इस इवेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650
  • राइडर मेनिया 2022 में पेश हुई बाइक
  • इवेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए बुकिंग शुरू

Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपना दबदबा लंबे समय से बना रखा है और कंपनी ने अब अपनी रेंज में एक और शानदार मोटरसाइकिल जोड़ी है. इसका नाम रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 है जो राइडर मेनिया 2022 में पहली बार देश के मार्केट में पेश की गई है. कंपनी इस नई मोटरसाइकिल को जनवरी 2023 में लॉन्च कर सकती है और इसकी अनुमानित कीमत 3.5 लाख रुपये है. नई सुपर मीटिओर 650 के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ राइडर मेनिया में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए ही ये बुकिंग्स ओपन की हैं.

New Royal Enfield Super Meteor 650 Bookings Open

कं फिल सि रा मेनि हिस लो ि बुकिं है.

राइडर मेनिया में पेश हुई बाइक

ईआईसीएमए 2022 में कंपनी ने अपनी सबसे महंगी क्रूजर बाइक पेश की है जिसे भारतीय मार्केट में भी पेश किया जा चुका है. राइडर मेनिया 2022 में नई सुपर मीटिओर 650 की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. नई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स सुपर मीटिओर 650 और सुपर मीटिओर 650 टूरर में पेश किया गया है. स्टैंडर्ड वेरिएंट को पांच रंगों - एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन में उपलब्ध कराया गया है, वहीं टूरर वेरिएंट दो रंगों - सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू में पेश किया गया है.

End of Feed