गोरिल्ला 450 के बाद रॉयल एनफील्ड की नई तैयारी, जल्द आएगी नई बुलेट 650

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड आने वाले कुछ समय में कई नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है। हाल में कंपनी ने गोरिल्ला 450 लॉन्च की है और अब पाइपलाइन में बुलेट 650 है। रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी इंजन वाली बुलेट की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट 650
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी ये बाइक
  • हाल में लॉन्च हुई है गोरिल्ला 450

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड भारतीय मार्केट में जल्द अपनी कई दमदार मोटरसाइकिल पेश करने वाली है। कंपनी इनमें से कुछ बाइक्स की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, इनमें से कुछ अपडेटेड होंगी और कुछ बिल्कुल नई हैं। रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी इंजन वाली बुलेट की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है। हालांकि बड़े इंजन को फ्रेम में लाने के बाद कुछ बदलाव निश्चित तौर पर किए गए हैं। नई बुलेट 650 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है जो मामूली कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मार्केट में उतारी जा सकती है।

Royal Enfield Bullet 650

रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी इंजन वाली बुलेट की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650

इस प्रोजेक्ट पर कंपनी 2022 से काम कर रही है और अब इसका टेस्ट मॉडल सड़कों पर भी दिखने लगा है। कंपनी इसके साथ क्लासिक 650 पर भी काम कर रही है, लेकिन इन दोनों के 350 मॉडल के मुकाबले ये दिखने में बिल्कुल अलग हैं। रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी बुलेट और क्लासिक 650 के साथ समान फ्रेम और फीचर्स दे सकती है। अनुमान है कि इन दोनों में 650 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने हाल में अपनी नई गोरिल्ला 450 मोटरसाइकिल भी लॉन्च की है जो रेट्रो स्टाइल की स्क्रैंबलर बाइक है।

End of Feed