Rolls Royce Ghost Prism: जब भी हम कारों को लेकर कम्फर्ट, लग्जरी और खूबसूरती जैसी विशेषताओं का इस्तेमाल करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले रोल्स रॉयस का ख्याल आता है। रोल्स रॉयस आपकी इच्छा के अनुसार आपको कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी देती है और साथ ही कंपनी अपनी कारों को नए मैटेरियल्स से सजाकर नए अवतार में लोगों के सामने पेश भी करती रहती है। रोल्स रॉयस की ये कारें कंपनी की अन्य कारों से ज्यादा महंगी तो होती ही हैं, साथ ही सीमित होने की वजह से ये कारें और भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाती हैं। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी 120 वीं सालगिरह के मौके पर रोल्स रॉयस घोस्ट को एक नया अवतार देकर लोगों के सामने पेश किया है। कंपनी गिनकर इस कार के कुछ लिमिटेड मॉडल्स ही बनाएगी। रोल्स रॉयस घोस्ट ने इस नए अवतार को रोल्स रॉयस घोस्ट प्रिज्म नाम दिया है।
रोल्स रॉयस घोस्ट का नया अवतार, रोल्स रॉयस घोस्ट 'प्रिज्म'
