2030 तक आधी होंगी सड़क हादसों की मौतें! गडकरी ने बताया सरकार का मास्टर प्लान

तुलना करें तो अमेरिका का वाहन उद्योग करीब 78 लाख करोड़ रुपये और चीन का 47 लाख करोड़ रुपये का है। भारत का वाहन उद्योग अब 22 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है और यह देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गडकरी के मुताबिक, वाहन उद्योग अब तक करीब 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार दे चुका है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए देश के सबसे ज्यादा दुर्घटना वाले 100 जिलों की पहचान की गई है। इन जिलों में दुर्घटना संभावित स्थानों पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को आधा करने का लक्ष्य भी रखा है।

road accident

2025 में 5.13 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं/photo-ai

सड़क सुरक्षा में लोगों का व्यवहार बड़ी चुनौती

PTI/भाषा के मुताबिक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुधारने के लिए सिर्फ सड़क और वाहनों में बदलाव करना पर्याप्त नहीं है। लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटनाओं में मौतों को शून्य तक लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

End of Feed