भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Revolt Motors ने अपनी नई परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Revolt RVX लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। नई RVX में मिड-ड्राइव मोटर, रिमूवेबल बैटरी, आधुनिक फीचर्स और 160 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है।
Revolt RVX हुई भारत में लॉन्च (AI Generated Image)
नई मिड-ड्राइव मोटर के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Revolt RVX में नया Permanent Magnet Synchronous Motor (PMSM) दिया गया है। यह मिड-ड्राइव मोटर 4kW की रेटेड पावर और 5.3kW की पीक पावर जनरेट करता है।
कंपनी के अनुसार, यह बाइक रियर व्हील पर 230Nm तक का टॉर्क उपलब्ध करवाती है। इसकी मदद से RVX 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, Boost Mode में इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है।
160Km तक की दावा की गई रेंज
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24kWh की रिमूवेबल NMC बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर (IDC Certified) तक की रेंज देती है।
अगर फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया जाए तो बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 80 मिनट में चार्ज हो जाती है। रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से चार्जिंग भी काफी सुविधाजनक हो जाती है।
सस्पेंशन और राइडिंग मोड्स
नई Revolt RVX के फ्रंट में USD (Upside Down) फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे बेहतर हैंडलिंग और आरामदायक राइड का दावा किया गया है।
बाइक में Eco, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा Boost Mode भी दिया गया है, जिसे मोड सेलेक्टर के जरिए एक्टिव किया जा सकता है। यह मोड कुछ समय के लिए मोटर और बैटरी की पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए तेज एक्सीलरेशन उपलब्ध कराता है। जब सिस्टम इसे लंबे समय तक बनाए नहीं रख पाता, तो बाइक अपने आप Sport Mode में वापस आ जाती है।
फीचर्स भी दमदार
Revolt RVX में 3.5-इंच का IP67-रेटेड PMVA डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स और Over-the-Air (OTA) अपडेट की सुविधा मिलती है। रंग विकल्पों की बात करें तो यह बाइक Pearl Black, Electric Blue और Eclipse Red रंगों में उपलब्ध होगी।
कीमत और मुकाबला
Revolt RVX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत लागू PM E-DRIVE इंसेंटिव से पहले की है। कंपनी के अनुसार, दिल्ली में EV Policy के तहत मिलने वाले प्रोत्साहनों के बाद इसकी प्रभावी एक्स-शोरूम कीमत 94,990 रुपये तक हो सकती है। भारत में इस बाइक की बिक्री Revolt के 200 से अधिक डीलरशिप नेटवर्क के जरिए की जाएगी।
