रेनॉ ने हटाया नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, मिलेंगे लग्जरी कार वाले फीचर्स

हाल ही में जेनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो 2024 का आयोजन किया गया है और पांच साल बाद इस मोटर शो का आयोजन किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय शो के दौरान रेनॉ ने अपनी जानी-मानी कार R5 को श्रंद्धाजलि देते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक कार R5 की एक झलक लोगों के सामने पेश की है। आइये जानते हैं इस कार के खास फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Renault R5 Electric Car: पांच सालों के बाद जाने माने जेनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो का आयोजन किया गया और इस मोटर शो के पहले दिन ही रेनॉ ने अपनी इलेक्ट्रिक कार R5 इलेक्ट्रिक की झलक दिखाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आपको बता दें कि रेनॉ की R5 इलेक्ट्रिक कार में 1972 की क्लासिक R5 की झलक भी देखने को मिलती है। इस कार की बदौलत रेनॉ अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लाइनअप को मजबूती भी प्रदान करेगी। कार को ह्युमन टच देने के नजरिये से ही इसको डिजाईन किया गया है और इसकी हेडलाइट में LED भी दी गई है जो सामने से देखने पर इंसानी आँखों जैसी दिखती हैं।

Renault R5 Electric Car

रेनॉ ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

रेनॉ R5 के वैरिएंट

यह कार दो वैरिएंट में पेश की जायेगी जिनमें से एक का नाम टेक्नो और दूसरे वैरिएंट को आइकोनिक 5 नाम दिया गया है। कार के टेक्नो वैरिएंट में आपको एलॉय व्हील, रिवर्स कैमरा, स्मार्टफोन चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स आपको स्टैंडर्ड तौर पर प्रदान किये जाते हैं। वहीं आइकोनिक 5 वैरिएंट में हीटेड सीट, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पार्किंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी अन्य फीचर्स के साथ देखने को मिलते हैं।

End of Feed