पिछले 3 महीने में भारतीयों ने खरीद डालीं 10 लाख से ज्यादा गाड़ियां, बनाया रिकॉर्ड

Record Vehicle Sales In India: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 10,26,006 इकाई रही, जो गत वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में 9,96,565 इकाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिछली तिमाही में रिकॉर्ड वाहन बिके
  • सियाम ने जारी की बिक्री की रिपोर्ट
  • 10 लाख के पास पहुंचा ये आंकड़ा

Record Vehicle Sales In India: देश में एसयूवी और अन्य बड़ी गाड़ियों की मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के आंकड़ों के अनुसार यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 10,26,006 इकाई रही, जो गत वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में 9,96,565 इकाई थी।

Vehicle Sales Report SIAM

यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई

एसयूवी की जोरदार बिक्री दर्ज

पहली तिमाही में यूटिलिटी वाहनों (क्रेटा, स्कार्पियो, अर्टिगा आदि) की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 6,45,794 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 5,47,194 इकाई थी। वैन की थोक बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 38,919 इकाई हो गई जो पिछले साल समान अवधि में 35,648 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में यात्री कारों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 17 प्रतिशत घटकर 3,41,293 इकाई रह गई। पिछले साल समान अवधि में यह 4,13,723 इकाई रही थी।

End of Feed