Skoda Kylaq को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, बच्चों और वयस्कों के लिए सेफ है SUV

New Skoda Kylaq Safety Rating: भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने नई कायलाक का क्रैश टेस्ट करके देखा है। इसमें स्कोडा कायलाक को बच्चों और वयस्कों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। वयस्कों की सेफ्टी के लिए कार को 32 में से 30.88 अंक मिले हैं जो 97 प्रतिशत होते हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 45 अंक दिए गए हैं जो करीब 92 प्रतिशत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कोडा कायलाक बनी 5-स्टार एसयूवी
  • भारत एनकैप ने करके देखा क्रैश टेस्ट
  • बच्चों और वयस्कों के लिए काफी सेफ

New Skoda Kylaq Safety Rating: स्कोडा ऑटो इंडिया ने कुछ समय पहले ही नई कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की है और अब इसकी सेफ्टी रेटिंग भी सामने आ गई है। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनकैप ने नई कायलाक का क्रैश टेस्ट करके देखा है। इसमें स्कोडा कायलाक को बच्चों और वयस्कों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। वयस्कों की सेफ्टी के लिए कार को 32 में से 30.88 अंक मिले हैं जो 97 प्रतिशत होते हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 45 अंक दिए गए हैं जो करीब 92 प्रतिशत है। कुल मिलकार स्कोडा की भारत में सबसे सस्ती कार भी 5-स्टार है।

New Skoda Kylaq Garnered 5 Star Safety Rating

स्को कायाक को बच्च यस्कों दोनों की सुरक्ष िए 5-स्टा फ्टी टि है

हाल में लॉन्च हुई एसयूवी

स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल में नई कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा हटाया है। कंपनी ने 7.89 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इस कार को लॉन्च किया है जिसकी बुकिंग 2 दिसंबर से भारत में शुरू की जाएगी। अब कंपनी ने नई कायलाक की डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है, इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी को आगामी 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में डिस्प्ले किया जाने वाला है। बिल्कुल नई सब फोर मीटर एसयूवी को काफी बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिले हैं। भारतीय मार्केट में इस कार का मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होगा जहां मुकबला बहुत जोरदार है।

End of Feed