राजकुमार राव को आनंद महिंद्रा का तोहफा, दी कस्टम एक्सक्लूसिव येज्डी मोटरसाइकिल

Rajkumar Rao Yezdi Roadster: एक्टर राजकुमार राव को जावा-यज्डी मोटरसाइकिल्स ने एक खास रोड्सटर तोहफे में दी है। ये गन्स एंड गुलाब्स मूवी की याद में तैयार की गई है और इसे शानदार लुक देने के लिए बड़े स्तर पर कस्टमाइज किया गया है। इसके पिछले मडगार्ड और साइड पैनल्स पर इस फिल्म का नाम भी लिखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजकुमार राव को मिला बड़ा तोहफा
  • मिली कस्टम येज्डी रोड्सटर बाइक
  • गन्स एंड गुलाब्स मूवी की याद में बनी

Rajkumar Rao Yezdi Roadster: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव को गाड़ियों का बहुत शौक है। इन्हें हाल में जावा-येज्डी मोटरसाइकिल्स ने एक खास येज्डी रोड्सटर तोहफे में दी है जो कस्टम डिजाइन के साथ आई है। कंपनी ने इस खास मोटरसाइकिल को डुअल टोन पेंट के साथ कई बदलाव दिए हैं जिनमें चॉप्ड सबफ्रेम शामिल है। इससे बाइक को जोरदार बॉबर अपील मिली है। ये एक्सक्लूसिव मोटरसाइकिल राजकुमार राव की फिल्म गन्स एंड गुलाब्स की याद में बनाई गई है। इसके पिछले मडगार्ड और साइड पैनल्स पर इस फिल्म का नाम भी लिखा गया है।

Rajkumar Rao Yezdi

ये एक्सक्लूसिव मोटरसाइकिल राजकुमार राव की फिल्म गन्स एंड गुलाब्स की याद में बनाई गई है

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

ब्राउन और क्रोम कलर वाली इस मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक और हेडलाइट रिंग पर क्रोम फिनिश मिला है, वहीं इंजन, एग्जॉस्ट और फ्रेम पर काला रंग दिया गया है। महिंद्रा ग्रुप के मुखिया आनंद महिंद्रा ने भी इस तोहफे को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाला है। दिखने में ये कस्टम रोड्सटर बाइक बहुत खूबसूरत है जो सिर्फ राजकुमार के लिए तैयार की गई है। ये आपको सड़कों पर चलती किसी अन्य व्यक्ति के पास दिखाई नहीं देगी। इसके चलते ये एक्सक्लूसिव और नायाब मोटरसाइकिल बन गई है।

End of Feed