Porsche की पहली इलेक्ट्रिक कार Porsche Macan GTS लॉन्च, 3.8 सेकंड में 0-100 किमी/घं की है स्पीड

इसमें रियर-बायस्ड ऑल-व्हील ड्राइव, Porsche Torque Vectoring Plus जैसी तकनीकें दी गई हैं, जिससे मोड़ों पर कार की ग्रिप और कंट्रोल बेहतर होता है। कार में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर दिया गया है, जो उच्च प्रदर्शन के दौरान गर्मी के नुकसान को कम करता है और बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है।

Porsche ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी लाइनअप में पहली बार इलेक्ट्रिक Macan GTS को लॉन्च किया है। यह अब तक की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मैकन है, जो Macan 4 और Macan Turbo के ऊपर है। नई Macan GTS में डुअल-मोटर परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और Porsche की सिग्नेचर हैंडलिंग का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घं. की रफ्तार पकड़ लेती है और WLTP साइकिल पर 586 किमी तक की रेंज देती है। यह मॉडल Premium Platform Electric (PPE) पर आधारित है, जिसे Porsche ने Audi के साथ मिलकर विकसित किया है। इसकी बिक्री वैश्विक बाजारों में 2026 से शुरू होगी।

End of Feed