Diwali के बाद Car खरीदने का प्लान? नवंबर में आ रही हैं ये 5 नई गाड़ियां

Upcoming Cars in November 2026: क्या आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो आपको भी इस महीने नवंबर में लॉन्च होने वाले मॉडल्स पर एक नजर डालनी चाहिए।

Upcoming Cars in November 2026: नवंबर का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने देश में कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों से लेकर हाइब्रिड और लग्जरी गाड़ियां तक शामिल हैं। Mercedes-Benz, BYD के लग्जरी ब्रांड Denza, Toyota और MINI जैसे बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल पेश करेंगे। अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन पांच अपकमिंग कारों पर नजर डाल सकते हैं-

Upcoming Cars in November

नवंबर में लॉन्च होने जा रही हैं ये गाड़ियां

Mercedes-Benz GLC Electric

Mercedes-Benz अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC Electric को 4 नवंबर 2026 को लॉन्च करेगी। शुरुआत में इसका GLC 400 4MATIC वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसमें 94kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। यह 490hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 715 किलोमीटर तक होगी। यह कार महज 4.3 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

End of Feed