भारत में पिछले साल बिके 22 लाख से ज्यादा पैसेंजर वाहन, 27 फीसदी का उछाल दर्ज

Passenger Vehicle Sales In FY2024: फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी। अप्रैल 2023 में कुल वाहन पंजीकरण 17,40,649 इकाई रहा था। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 3,35,123 इकाई हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने यह 2,89,056 इकाई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले साल हुई पैसेंजर वाहनों की बंपर बिक्री
  • 22 लाख से ज्यादा वाहन भारत में बिग गए
  • 27 प्रतिशत का उछाल दर्ज, एसयूवी का दौर

Passenger Vehicle Sales In FY2024: भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 22,06,070 इकाई हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी। अप्रैल 2023 में कुल वाहन पंजीकरण 17,40,649 इकाई रहा था। यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 16 प्रतिशत बढ़कर 3,35,123 इकाई हो गई, जबकि 2023 में इसी महीने यह 2,89,056 इकाई थी। इसी तरह अप्रैल में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 33 प्रतिशत बढ़कर 16,43,510 इकाई हो गया, जबकि अप्रैल 2023 में यह 12,33,763 इकाई था।

Vehicle Sales Growth In FY2024

अप्रै 2023 मे कु वाह पंजीकर 17,40,649 इका रह

दो प्रतिशत का उछाल

अप्रैल में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 90,707 इकाई पर पहुंच गई। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 80,105 इकाई हो गई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 56,625 इकाई रही।

End of Feed