Jitendra Kumar Brings Home New Mini Countryman: पंचायत और कोटा फैक्ट्री से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया उर्फ सचिव जी अब लग्जरी कार में चलेंगे। ओटीटी के साथ जितेंद्र यूट्यूब और फिल्मों में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। इन्होंने हाल में बीएमडब्ल्यू ग्रुप की नई मिनी कंट्रीमैन खरीदी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 42 लाख रुपये से शुरू होकर 46 लाख रुपये तक जाती है। छोटे साइज की इस 5-सीटर कार को दो वेरिएंट्स - कूपर एस और कूपर एस जीसीडब्ल्यू इंस्पायर्ड में उपलब्ध कराया गया है।
Jitendra Kumar ने हाल में BMW ग्रुप की नई Mini Countryman खरीदी है
कितनी दमदार है मिनी कंट्रीमैन
मिनी ने कंट्रीमैन के साथ दमदार इंजन दिया है जो 4400 आरपीएम पर 189 बीएचपी ताकत और 1350 आरपीएम पर 280 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस खूबसूरत कार को 6 आकर्षक रंगों में पेश किया है जिनमें मिडनाइट ब्लैक, आइलेंड ब्लू, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन 4 मैटेलिक, चिली रेड, सेज ग्रीन और व्हाइट सिल्वर शामिल हैं। बता दें कि जितेंद्र कुमार ने इस कार को व्हाइट सिल्वर रंग में खरीदा है।
जोरदार फीचर्स से लैस है कार
मिनी कंट्रीमैन के साथ जोरदार फीचर्स दिए गए हैं जिनमें तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी ने यहां एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), क्रूज कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री, विकल्प में सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, एलईडी हेडलाइट्स, म्यूजिक सिस्टम और इससे जुड़ा एलसीडी डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स नई मिनी कंट्रीमैन के साथ दिए हैं। इस एक्टर को ना सिर्फ ओटीटी और फिल्मों में पसंद किया जाता है, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी ये बहुत पॉपुलर है जहां इनके 15 लाख फॉलोअर्स हैं।
