फटेहाल पाकिस्तान का ऑटो मार्केट भी पस्त, अक्टूबर में बिकीं 5000 से भी कम कारें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 20, 2023, 10:04 PM IST

खस्ताहाल पाकिस्तान के ऑटो मार्केट की दशा अब बहुत खराब हो चुकी है, पिछले महीने वहां कुल 4,850 कारें बिकीं। पामा की मानें तो सप्लाई चेन में आई रुकावट और गिरती मांग की वजह से इतनी गिरावट आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान का ऑटो बाजार टूटा
  • अक्टूबर में बिकीं सिर्फ 4,850 कारें
  • जोरदार गिरावट का बताया कारण

Pakistani Auto Market Sales: फटेहाल पाकिस्तान की आर्थिक तंगी अब इतने बुरे स्तर पर पहुंच चुकी है कि ऑटोमोटिव बाजार में इसका साफ असर नजर आने लगा है। अक्टूबर 2023 में 5,000 से भी कम पाकिस्तानी ग्राहक थे जो कार खरीद पाए, सटीक आंकड़ा देखें तो सिर्फ 4,850 कारें ही पिछले महीने बिकीं। पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन यानी पामा द्वारा जारी डेटा में ये जानकारी सामने आई है। अक्टूबर 2023 में गाड़ियों की बिक्री महीना दर महीना 24.34 प्रतिशत कम रही जो सितंबर 2023 में 6,410 यूनिट थी।

Pakistani Auto Sales In October 2023

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन यानी पामा द्वारा जारी डेटा में ये जानकारी सामने आई है

बिक्री में बड़ी गिरावट

पाकिस्तान के ऑटो मार्केट में साल दर साल बिक्री की तुलना करें तो यहां 56.42 प्रतिशत की गिरावट आई है। अक्टूबर 2022 में 11,129 ग्राहकों ने कार खरीदी थी, इस आंकड़े में पामा के इतर खरीदी गई कारों की संख्या शामिल नहीं है। पामा ने बताया है कि सप्लाई चेन में आ रही रुकावट और लगातार गिरती मांग की वजह से बिक्री में ये गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पाकिस्तान के मार्केट में सुजुकी ऑल्टो, सुजुकी स्विफ्ट, सुजुकी बोलान, सुजुकी कल्टस, टोयोटा कोरोला, टोयोटा यारिस और होंडा सिटी के साथ सिविक जैसी कारें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं।

End of Feed