शानदार लुक वाली ये देसी इलेक्ट्रिक बाइक देगी 221 KM तक रेंज, भारत में हुई लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 22, 2023, 07:30 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप ओरजा ने नई मेंटिस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है। लुक और रेंज दोनों के मामले में ये बहुत जोरदार है और पहले 1,000 ग्राहक 10,000 रुपये टोकन पर बुक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेंटिंस इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च
  • 3.60 लाख रुपये है ई-बाइक का दाम
  • सिंगल चार्ज में 221 किमी रेंज मिलेगी

Orxa Mantis Electric Bike: ओरजा ईवी स्टार्टअप ने मेंटिस नाम की परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारतीय मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्सशोरूम कीमत 3.60 लाख रुपये रखी गई है जिसके साथ आपको 1.3 किलोवाट चार्ज भी ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये टोकन के साथ बुकिंग शुरू कर दी है, इसके बाद बुकिंग करने वालों को 25,000 रुपये टोकन देना होगा। इसके अलावा अप्रैल 2024 से ग्राहकों को इस बाइक की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

Orxa Mantis Electric Motorcycle

पहले 1,000 ग्राहक 10,000 रुपये टोकन पर बुक कर सकते हैं

दमदार इलेक्ट्रिक बाइक

ओरजा की नई मेंटिस इस श्रेणी की सबसे हल्की मेड इन इंडिया बाइक है जिसे पूरी तरह इन हाउस तैयार किया गया है। इसका कुल भार 182 किग्रा है और 8.9 सेकंड में ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ 20.5 किलोवाट क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 27.4 बीएचपी ताकत और 93 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 135 किमी/घंटा होने का दावा किया गया है। इसे एल्युमीनियम चेसी पर तैया किया गया है जो पहली बार किसी टू-व्हीलर में मिला है।

End of Feed