एक्टिवा से पंगा लेने आया Ola का सबसे सस्ता स्कूटर S1 Air, कीमत 80,000 रुपये से कम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:51 PM IST

Ola Electric ने भारत में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 85,000 रुपये है. दिवाली या उससे पहले इसकी बुकिंग करने पर ये 80 हजार रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध है.

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला एस1 एयर भारत में हुआ लॉन्च
  • स्पेशल ऑफर में कीमत 79,999 रुपये
  • सिंगल चार्ज में 100 किमी तक चलेगा

Ola New S1 Air Electric Scooter Launched In India: ओला इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसका नाम एस1 एयर है. ओला एस1 एयर की एक्सशोरूम कीमत 84,999 रुपये रखी गई है, लेकिन दिवाली यानी 24 अक्टूबर या इससे पहले तक सभी बुकिंग्स को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 79,999 रुपये इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ओला एस1 प्रो और एस1 के बाद ये एस1 एयर इस सीरीज का तीसरा वेरिएंट है जिसे वाकई किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और सिर्फ 999 रुपये में इसे बुक किया जा सकता है.

Ola S1 Air Electric Scooter Launched In India

24 क्ट या ले तक सभ किग्स ये लेक्ट्रि स्कटर 79,999 रुये कीमत पर उप हा

कब खुलेगी बिक्री की विंडो?

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने लॉन्च इवेंट में बताया कि ओला एस1 एयर के लिए पर्चेस विंडो फरवरी 2023 में खोली जाएगी. इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 2023 की शुरुआती में इसकी डिलीवरी शुरू करने की जानकारी भी दी है. इस कीमत के साथ मार्केट में एस1 एयर का मुकाबला बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जूपिटर, सुजुकी ऐक्सेस, यामाहा फसीनो जैसे स्कूटर्स से होने वाला है.

End of Feed