सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर! Ola Electric का धमाकेदार ऑफर; 50 हजार रुपए से कम दाम

Ola Electric Offer: अगर आप नया टू-व्हीलर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो यह जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। दरअसल, Ola Electric की ओर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया जा रहा है, जिसके साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को 50 हजार रुपए से कम में खरीद सकते हैं।

Ola Electric Offer: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच Ola Electric की ओर अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया जा रहा है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की शुरुआती कीमत घटाकर मात्र 49,999 कर दी है। दरअसल, यह ऑफर एक विशेष कैंपेन के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करना है।

ola electric

सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम 50 हजार रुपए से भी कम (Photo: ola electric)

क्यों खास है ऑफर

कंपनी के #EndICEAge कैंपेन के तहत Gen 3 S1 X (2kWh) स्कूटर और Roadster X (2.5kWh) मोटरसाइकिल अब 49,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 50,000 रुपए तक के अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड रहेगा।

End of Feed