Ola Electric Scooter: Ola का MoveOS 3 अपडेट आया, ग्राहकों को मिले 50 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 22, 2022, 07:19 PM IST

Ola Electric ने नए और मौजूदा ग्राहकों को लिए अपने Electric Scooters को MoveOS 3 Software Update दिया है. इस अपडेट के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 50 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे और स्पीड भी बढ़ेगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • Ola e-Scooters का नया अपडेट आया
  • MoveOS 3 से जुडेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  • पहले से बेहतर हुई ई-स्कूटर्स की स्पीड

Ola MoveOS 3 Rolled Out: भारतीय मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को खासा पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी ने मौजूदा और नए ग्राहकों को तोहफा दिया है. MoveOS 3 सॉफ्टवेयर अब देशभर के ग्राहकों को उपलब्ध करा दिया गया है जिसकी मदद से बहुत सारे नए फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी की मानें तो 50 से ज्यादा फीचर्स के अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर का परफॉर्मेंस अपडेट भी अब यूजर्स को मिलने वाला है. यहां ग्राहकों को हाइपरचार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी जिसमें 15 मिनट के भीतर ई-स्कूटर को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

Ola Rolled Out MoveOS 3 For All Electric Scooters

15 ि तर ई-स्क को 50 प्रति चा ि है.

पहले से दमदार हुए ई-स्कूटर्स

ओला का कहना है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सेलरेशन पहले से काफी बेहतर हुआ है और ये अब 4.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है. नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद एस1 और एस1 प्रो के साथ एस1 एयर को वेकेशन मोड भी मिला है जिसमें 200 दिन तक चार्ज नहीं होने पर भी इसकी बैटरी डीप डिस्चार्ज नहीं होती. मौज करने वालों के लिए इसके साथ अब पार्टी मोड भी मिला है जो स्कूटर में लाइट्स को सिंक्रोनाइज करता है.

End of Feed