कुछ ही दिन में लॉन्च होगी ये नई इलेक्ट्रिक बाइक, लुक में शानदार और रेंज में जोरदार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 22, 2023, 08:23 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओडिसी ने वैडर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी डिलीवरी 1 दिसंबर 2023 से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इसे जोरदार लुक के साथ दमदार रेंज दी है और इसका बैटरी पैक भी बहुत सुरक्षित बताया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओडिसी वैडर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
  • 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी डिलीवरी
  • सिंगल चार्ज में 125 किमी तक चलेगी

Odysse Vader Electric Motorcycle: भारत की इलेक्ट्रिक 2-व्‍हीलर कंपनी ओडिसी ने वैडर इलेक्ट्रिक बाइक दिसंबर 2023 में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। ओडिसी की सबसे महंगी इस बाइक को एआईएस-156 बैटरी टेस्टिंग समेत सभी टेस्ट में पास होने के बाद इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्‍नोलॉजी (आईसीएटी) से सर्टिफिकेट मिल गया है। लुक और स्टाइल के मामले में ये नई इलेक्ट्रिक बाइक बहुत जोरदार है और फीचर्स भी इसे हाइटेक मिले हैं। यह बाइक 5 आकर्षक रंगों में उपलब्‍ध है- फियेरी रेड, वेनम ग्रीन, मिस्‍टी ग्रे, मिडनाइट ब्‍लू और ग्‍लॉसी ब्‍लैक। इस बाइक की डिलीवरी 1 दिसंबर 2023 से ग्राहकों को मिलने लगेगी।

Odysse Vader Electric Motorcycle

इस बाइक की डिलीवरी 1 दिसंबर 2023 से ग्राहकों को मिलने लगेगी

कितनी है रेंज

ओडिसी वैडर 7-इंच के एंड्रॉयड डिस्‍प्‍ले के साथ आती है जो आईओटी कनेक्टिविटी और ओटीए अपडेट्स देता है। यह 3000 वाट्स इलेक्ट्रिक मोटर से पावर्ड है, जिसकी टॉप स्‍पीड 85 किलोमीटर/घंटा और हर बार चार्ज करने पर रेंज 125 किलोमीटर होती है। यह एडवांस बाइक 128 किलोग्रामवजन के साथ आती है जो कॉम्बि ब्रेकिंग सिस्‍टम (सीबीएस) से लैस है। अगले पहिये में 240एमएम डिस्‍क पिछले में 220एमएम डिस्‍क ब्रेक मिले हैं। चार्जिंग में आसानी के लिये कंपनी ने आईपी67 एआईएस 156 अप्रूव्‍ड लिथियम-आयन बैटरी लगाई है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।

End of Feed