एलोन मस्क को नितिन गडकरी की खरी-खरी, अगर भारत में टेस्ला कारें बेचना है तो...

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 26, 2023, 12:37 PM IST

Tesla की भारत में एंट्री को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लग रही हैं। अब Nitin Gadkari ने Elon Musk को साफ संदेश दिया है कि अगर उन्हें भारतीय मार्केट में टेस्ला कारें बेचनी हैं तो ये काम करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मस्क को गडकरी की दो टूक
  • टेस्ला का भारत में स्वागत है
  • लेकिन करना होगा ये काम

Nitin Gadkari Message To Elon Musk टेस्ला के भारत में उत्पादन प्लांट खोलने की अटकलों के बीच सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने एलोन मस्क को साफ संदेश दिया है। एलोन मस्क ने भारत सरकार ने कारों के पुर्जों पर लगने वाले टैक्स में राहत की मांग की थी जिसपर सरकार विचार कर रही है। हालांकि अब नितिन गडकरी ने मस्क को कहा है कि अगर वो चीन में टेस्ला कारों का उत्पादन कर उन्हें भारत में बेचना चाहते हैं तो टैक्स में कोई छूट नहीं मिलेगी। ईटी के साथ बात करते समय गडकरी ने कहा कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, लेकिन तब, जब वो भारत में कारों का उत्पादन करें।

Nitin Gadkari Message To Elon Musk

चीन में टेस्ला कारों का उत्पादन कर उन्हें भारत में बेचना चाहते हैं तो टैक्स में कोई छूट नहीं मिलेगी

बड़ा वाहन बाजार है भारत

जनसंख्या के हिसाब से भारतीय मार्केट में वाहनों की खूब बिक्री होती है और बजट से लेकर लग्जरी कारों यहां खूब पसंद की जाती हैं। यही वजह है कि बड़ी और नामचीन कार निर्माता कंपनियों को देश का ऑटो मार्केट रास आ रहा है। टेस्ला भी यहां बड़ी संभावनाएं तलाश रही है, हालांकि अब तक प्लांट शुरू करने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन शुरू करती है तो ये कारें सस्ती होंगी और ज्यादातर लोगों के दायरे में खरीद पहुंचेगी। टेस्ला चीन में पहले से कारों का उत्पादन कर रही है।

End of Feed