दुनिया की पहली 100 फीसद बायो-इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल कार से ऑटो समिट-अवार्ड्स पहुंचे नितिन गडकरी, गिनाए फायदे

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट में मंगलवार को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहली 100 फीसद बायो-इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल कार से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस कार के फायदे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि मुझे आज हाइड्रोजन कार लेकर आना चाहिए था, लेकिन हाइड्रोजन भरने के लिए फरीदाबाद जाना पड़ता। इसलिए उसे मैं थोड़ा कम इस्तेमाल करता हूं।

Times Drive Auto Summit & Awards 2025: टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट में मंगलवार को केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहली 100 फीसद बायो-इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल कार से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस कार के फायदे भी गिनाए। उन्होंने बताया कि पेट्रोल की तुलना में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स फ्यूल पर्यावरण अनुकूल, लागत प्रभावी और स्थानीय रूप से निर्मित विकल्प है। इस कार्यक्रम में उन्होंने पराली से इथेनॉल बनाने वाली इंडियन ऑयल की पानीपत परियोजना का भी जिक्र किया।

Nitin Gadkari Car

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

क्या कुछ बोले नितिन गडकरी?

उन्होंने कहा कि मुझे आज हाइड्रोजन कार लेकर आना चाहिए था, लेकिन हाइड्रोजन भरने के लिए फरीदाबाद जाना पड़ता। इसलिए उसे मैं थोड़ा कम इस्तेमाल करता हूं, लेकिन मैं दुनिया की पहली 100 फीसद बायो-इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल कार से आया हूं।

End of Feed