सालाना 4.80 लाख सड़क दुर्घनाएं
उन्होंने कहा कि आज ही हमने एक फाइल पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दो पहिया बेचने वाले जब वाहन बेचेंगे तो उसके साथ दो हेलमेट देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 4.80 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और 1.88 लाख मौतें होती हैं जिनमें से 10 हजार बच्चों की मौत होती हैं। अब दो पहिया बेचने वालों को दो हेलमेट देना पड़ेगा, क्योंकि किसी की लड़ाई में, कोरोना में मौतें नहीं होती हैं, बल्कि लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं।
EV की ग्रोथ ने भरी उड़ान
उन्होंने बताया कि ईवी कार की ग्रोथ 15.4 फीसदी है। पेट्रोल-डीजल की 4.2 फीसदी है। ईवी टू-व्हीलर्स की ग्रोथ 33 फीसदी है, जबकि पेट्रोल डीजल टू-व्हीलर्स की ग्रोथ 14 फीसदी है। ईवी थ्री की ग्रोथ 19 है। जबकि पेट्रोल थ्री व्हीलर की ग्रोथ 6.8 फीसदी है। पहली बार ईवी की ग्रोथ पेट्रोल डीजल वाहन के मुकाबले बढ़ी है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ऑटोमोबाइल उद्योग में नवाचार, स्थिरता और भविष्य की गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए है। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
